गर्म पानी पीने के फायदे जानिए।

पानी शरीर को स्वस्थ्य और निरोगी बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं। जीवित रहने के लिए पानी पीना ही पड़ता हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं की गर्म पानी पीने के फायदे और भी ज्यादा होते हैं। जी, हाँ जो लोग गुनगुना पानी पीते हैं, वह काफी ज्यादा एक्टिव और तंदरुस्त रहते हैं। आइये जानते हैं गुनगुना पानी (गर्म पानी) पीने के फायदे क्या-क्या हैं? Health Benefits of drinking hot water in Hindi.
जैसे की आपको पता ही होगा की मनुष्य के शरीर में 70% तक पानी होता हैं। पानी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार बनाये रखता हैं। साथ ही पानी पीने से शरीर की कई सारी बीमारियाँ भी कोसो दूर रहती हैं। डॉक्टर्स की माने तो पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई हो जाती हैं और शरीर के अंदर मौजूद ज़हरीले पदार्थ पेशाब और पसीने के जरिये बाहर निकल जाते हैं। अगर आप सुबह खाली पेट और रात को भोजन करने के आधा घंटा बाद पानी पीते हैं तो पाचन से जुड़ी कई सारी परेशानियाँ अपने आप ही गायब होने लगती हैं। गैस और कब्ज़ जैसी समस्याओं से भी मुक्ति मिलती हैं। लेकिन आपको गर्म पानी ही पीना चाहिए, मतलब की बिलकुल गर्म नहीं बल्कि गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। आइये जानते हैं गर्म (गुनगुना) पानी पीने से सेहत को क्या-क्या लाभ होते हैं।
गर्म पानी पीने के फायदे :-
■ पेट साफ़ होता हैं
गुनगुने पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र को काफी ज्यादा फायदा होता हैं। गर्म पानी पीने से आंतो में जमा मल आसानी से बाहर निकल जाता हैं। जिससे आपका पेट पूरी तरह से साफ़ हो जाता हैं। इसलिए कब्ज़ से पीड़ित लोगो को खाली पेट गर्म पानी जरूर पीना चाहिए।
■ बॉडी को detox करे
गर्म पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई हो जाती हैं। इससे शरीर से ज़हरीले toxins बाहर निकल जाते हैं। गर्म पानी के सेवन से बॉडी का टेम्परेचर बढ़ जाता हैं, जिससे पसीना आने लगता हैं। इसी पसीने के जरिये शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा लाभ पाने के लिए आप गर्म पानी में निम्बू का रस मिला कर पी सकते हैं।
■ बढ़ती उम्र के असर को कम करे
बॉडी में जमा ज़हरीले toxins को शरीर से बाहर निकालना बहुत ही आवश्यक होता हैं। अगर आप इन्हें शरीर से बाहर नहीं निकालते हैं तो आप उम्र से पहले ही बूढ़े दिखाई देने लगते हैं। लेकिन गर्म पानी को सुबह खाली पेट पीने से आप बढ़ती उम्र के असर को कम कर सकते हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पेट पूरी तरह से साफ़ हो जाता हैं, इससे चेहरे की झुर्रियां और बारीक रेखाएं भी ख़त्म होने लगती हैं। यानी की लम्बी उम्र तक जवां दिखाई देना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट गरम पानी जरूर पिए।
■ बालों के लिए लाभकारी
गुनगुना पानी बालों के लिए भी लाभकारी हैं। इससे बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं। इसके अलावा इससे नए बाल उगाने में भी मदद मिलती हैं।
■ नाक और गले के Congestion से राहत दिलाये
सर्दियों के दिनों में गले की खराश और दर्द जैसी समस्याओं होने लगती हैं। गले में खराश होने पर आगे चलकर खांसी और सर्दी-जुकाम भी हो सकता हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका हैं की आप गर्म पानी से गरारे करे। इसके अलावा गर्म पानी को पीने से गले में होने वाली समस्याओं से भी आराम मिलता हैं।
■ पिम्पल दूर करे
लड़कियों के चेहरे पर होने वाले कील-मुहांसे अकसर उन्हें परेशान करते रहते हैं। अब तो सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी इन पिम्पल के शिकार हो रहे हैं। अगर आप अपने चेहरे को पिम्पल्स होने से बचाना चाहते हैं तो सुबह उठकर खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी जरूर पिए। यह मुहांसे की समस्या से बचने का सबसे आसान तरीका हैं।
■ ब्लड सर्कुलेशन तेज़ करे
खराब ब्लड सर्कुलेशन शरीर में कई सारी बिमारियों को पैदा करता हैं। ख़राब ब्लड सर्कुलेशन से बचने के लिए गुनगुना पानी पीना उत्तम उपाय हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता हैं। गुनगुना पानी पीने से न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन तेज़ बनता हैं, बल्कि इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं।
vivek754 Posts
0 Comments